फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस महीने में जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, लाभ लेने के लिए करें ये काम

Wed, 19 Aug 2026 10:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 24 Kist Release Date: पीएम किसान योजना की इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है। योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को इस 24वीं किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 24th Installment Kab Aayegi: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है।

इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत लाभार्थियों को इस बार योजना की 24वीं किस्त मिलनी है यानी 24वीं बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किस महीने में ये 24वीं किस्त रिलीज हो सकती है। पीएम किसान योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए क्या काम जरूरी है?
  • पीएम किसान योजना के तहत अगर किस्त का लाभ लेना है तो आपको कुछ काम करवाने होंगे
  • इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का जिसे न करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • इसी तरह आधार लिंकिंग और भू-सत्यापन का काम करवाना भी अनिवार्य है, क्योंकि इन कामों को न करवाने पर भी आपकी किस्त अटक सकती है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
कब आई थी 23वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना की अब तक कुल 23 किस्त जारी हो चुकी है
  • बीते जून महीने में ये किस्त जारी हुई थी
  • योजना से जुड़े लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ मिला

4 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
24वीं किस्त किस महीने में आएगी?
  • इस बार किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है
  • जान लें कि पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • जैसे- 23वीं किस्त जून में जारी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर महीने में रिलीज हो सकती है
  • हालांकि, तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें