फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana 23rd Installment: किस तारीख को आपके बैंक खाते में आ सकती है 23वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

Wed, 20 May 2026 08:22 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 23 Kist Kab Release Hogi: क्या आप जानते हैं कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त तारीख को रिलीज होगी? योजना से जुड़े किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 23th Installment Release Date: कई तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम सरकार करती है। जैसे- अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं जिसमें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये सीधे आपके बैंक खाते में दिए जाते हैं।

इसी क्रम में इस बार इस योजना की 23वीं किस्त रिलीज होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी हो सकती है...
विज्ञापन

2 of 5
23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : AdobeStock
कौन सी किस्त आनी है इस बार?
  • पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी है
  • बीती 13 मार्च को 22वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला
  • ऐसे में अब बारी 23वीं किस्त की है जिसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : AdobeStock
किस तारीख को रिलीज हो सकती है 23वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • जैसे, अब तक जारी हुई लगभग सभी किस्तें हुई हैं
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त के लिए भी माना जा रहा है कि ये अपने सही समय पर ही रिलीज होगी

4 of 5
23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • नियमों के हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय अगले महीने जून में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
कहां बताई जाती है किस्त जारी होने की तारीख?
  • पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने की तारीख योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर बताई जाती है
  • इसके अलावा योजना के आधिकारिक एक्स अकाउंट से लेकर कृषि मंत्री तक अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर तारीख की जानकारी देते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें