PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस बार योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है, जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है।
पर क्या आप जानते हैं कि योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवानी जरूरी है और अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे ई-केवाईसी करवा सकते हैं...