ATM Pin Theft Thermal Scanning: आज के डिजिटल दौर में एटीएम से पैसे निकालते समय हम अक्सर छिपे हुए कैमरे या कार्ड क्लोनिंग डिवाइस से बचकर रहते हैं। मगर अब जालसाजों ने ठगी का एक ऐसा नया और खतरनाक तरीका निकाला है, जिसमें न तो किसी कैमरे की जरूरत है और न ही आपके कार्ड को क्लोन करने की।
इसे 'थर्मल स्कैनिंग' का नया खेल कहा जा रहा है, जो कि पिन चोरी का एक ऐसा अनोखा तरीका है जिसे जानकर आपको किसी फिल्म की कहानी जैसा लगेगा। इसमें चोर आपके जाने के तुरंत बाद कीपैड पर बटनों की गर्मी देखकर आपका सीक्रेट पिन चुरा लेते हैं। आइए बिल्कुल सरल भाषा में समझते हैं कि यह पूरा खेल कैसे होता है और इससे कैसे बचें।