PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है। योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...