फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana 22th Kist: बचे हैं सिर्फ कुछ दिन, उसके बाद आपके बैंक खाते में आएगी 22वीं किस्त; ऐसे करें चेक

Sat, 07 Feb 2026 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होगी। ऐसे में करोड़ों किसानों को ये लाभ मिलेगा। आप भी अगर इस योजना से जुड़े हैं तो आप इस किस्त का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22th Installment Release Date: क्या आप एक किसान हैं? अगर हां तो राज्य सरकारों के अलावा भी केंद्र सरकार आपके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। बशर्ते आप इन योजनाओं के लिए पात्र हों। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।

मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं और सालाना 6 हजार रुपये का लाभ सीधे अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त कर रहे हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस बार इस योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है यानी 2-2 हजार रुपये आपके बैंक खाते में आएंगे। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
कितनी किस्त जारी हो चुकी हैं अब तक?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं
  • 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 में जारी हुई थी
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 22वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के तहत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है
  • योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • जैसे, 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई

4 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से 22वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है यानी इसी महीने
  • ऐसे में माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी में रिलीज हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए कौन से काम जरूरी हैं?
  • किस्त का लाभ लेना है तो आपको सबसे पहले तो ई-केवाईसी का काम तय समय तक पूरा करवाना होता है
  • इसके बाद आपको भू-सत्यापन का काम भी तय समय के भीतर ही पूरा करना होता है
  • साथ ही आपको ये भी चेक करना होता है कि आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन है या नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें