PM Kisan Yojana 22th Installment Date: किसानों की दिन-रात की मेहनत की वजह से ही हमें और आपको अन्न मिल पाता है, इसलिए तो इन्हें अन्नदाता कहा जाता है। तेज बारिश हो या फिर सूखे के हालात, किसान अपनी फसल के लिए हर संभव कदम उठाता है। उत्तम बीज से लेकर लहलहाती फसल तक किसानों को कई तरह से मेहनत करनी पड़ती है।
किसानों की मदद के लिए ही सरकार कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाती है। इसी में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। अब तक इस योजना की कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 22वीं किस्त की है जिसकी सौगात किसानों को नए साल 2026 में मिलेगी, लेकिन क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...