pm kisan yojana 22vi kist kab aaegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक शानदार स्कीम है। इसके के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना तीन किस्तों में कुल 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। किसानों को अब तक कुल 21 किस्तें मिल चुकी हैं। वहीं अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार सरकार फरवरी महीने में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।