फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Authentication: ऐसे करें चेक कहीं आपका आधार कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? वरना आपको हो सकती है जेल

Sat, 24 Jan 2026 06:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Authentication History Kaise Check Karein: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ या हो रहा है? आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। क्योंकि अगर आपके आधार से कुछ फ्रॉड होता है, तो पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
आधार का हुआ है गलत इस्तेमाल या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock
Aadhaar Card Authentication History: हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिनकी जरूरत हमें अलग-अलग कामों के लिए पड़ती है। इसमें वोटर आईडी से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज शामिल होते हैं। इसी क्रम में एक दस्तावेज और है जो आज की जरूरत है और वो दस्तावेज है आधार कार्ड।

सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर अपनी पहचान बतानी हो आदि। ऐसे नाजाने कितने कामों के लिए आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। आप ई-आधार से लेकर आधार कार्ड तक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपके आधार कार्ड का आपके पीठ पीछे कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा? इसलिए आपको अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर लेनी चाहिए ताकि, आप ये जान पाए कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ या नहीं। आगे आप इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार का हुआ है गलत इस्तेमाल या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें आधार कार्ड की हिस्ट्री?

स्टेप 1
  • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर ‘My Aadhaar’ वाले सेक्शन में जाएं
  • इसके बाद 'Aadhaar Authentication History' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
आधार का हुआ है गलत इस्तेमाल या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपसे आधार नंबर पूछा जाएगा जिसे यहां भरें
  • फिर आपको कैप्चा कोड भरना है
  • इसके बाद आपको ‘Send OTP’ वाले बटन पर क्लिक करना है

4 of 5
आधार का हुआ है गलत इस्तेमाल या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो नंबर आधार से लिंक है) पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को यहां भर दें
  • इसके बाद आपको यहां पर पिछले 6 महीने की जानकारी मिल जाएगी कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार का हुआ है गलत इस्तेमाल या नहीं? ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखें ध्यान
  • आप हिस्ट्री देखकर जान सकते हैं कि जहां-जहां आधार इस्तेमाल हुआ है या नहीं
  • आप आपके आधार द्वारा हुई किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगा सकते हैं
  • आपको यहां पर पिछले 6 महीने का ही डाटा मिलता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें