फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: होली के बाद इस हफ्ते में आ सकती है 22वीं किस्त, पर इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे

Tue, 03 Mar 2026 09:08 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

22 Kist Kab Aayegi: अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं, तो आपको भी 22वीं किस्त का इंतजार होगा? पर क्या आप जानते हैं ये 22वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
विज्ञापन
1 of 5
होली के बाद 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक ऐसी योजना है जिसका लाभ सिर्फ पात्र किसानों को दिया जाता है। इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है ताकि, उन्हें आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। इसलिए किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है और इस बार ये किस्त 22वीं बार जारी होनी है। हालांकि, अभी तक किस्त को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये 22वीं किस्त होली के बाद कब जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
होली के बाद 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: कब रिलीज हो सकती है 22वीं किस्त?
जवाब:
पीएम किसान योजना की किस्त के लिए माना जा रहा है कि होली के बाद जारी हो सकती है
माना जा रहा है मार्च के दूसरे सप्ताह में 22वीं किस्त रिलीज हो सकती है
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है जो योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी
विज्ञापन

3 of 5
होली के बाद 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
जवाब:
वे किसान जो अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं
जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है
जिन किसानों का भू-सत्यापन का काम पूरा नहीं है
जिन किसानों ने आधार लिंकिंग नहीं करवाया है

4 of 5
होली के बाद 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
जवाब:
ई-केवाईसी करवाने के दो तरीके हैं
पहला तरीका है ऑनलाइन जिसमें आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट से ई-केवाईसी करवा सकते हैं
आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली के बाद 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: क्या ऑफलाइन भी करवा सकते हैं ई-केवाईसी?
जवाब:
हां, आप ई-केवाईसी ऑफलाइन भी करवा सकते हैं
इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
यहां जाकर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें