फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Cylinder Safety Tips: गैस सिलेंडर हो रहा है लीक तो घबराने की जगह करें ये काम, टल सकता है हादसा

Thu, 04 Sep 2025 02:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gas Cylinder Safety Tips Kya Hain: गैस सिलेंडर के आ जाने से खाना बनाने जैसे कामों में आसानी हुई है, लेकिन गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना जरूरी हो जाता है। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
Gas Cylinder Safety Tips In Hindi: एक समय था जब लोगों को लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि अब लोग गैस सिलेंडर की मदद से गैस चूल्हे पर खाना बनाते हैं। यहां तक कि पहाड़ी इलाकों में या दूर-दराज गांवों में भी सिलेंडर पहुंचते हैं। ऐसे में यहां के लोग अब लकड़ी के चूल्हे की जगह गैस चूल्हे में खाना बनाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी गैस चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर गैस सिलेंडर की गैस लीक हो जाए, तो ये किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आमतौर पर सिलेंडर में आग लगना या इसके फटने का मुख्य कारण गैस लीक होना ही होता है। ऐसे में अगर कभी गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो आपको सबसे पहले तो घबराना नहीं है बल्कि, कुछ बातों का ध्यान रखकर आप होने वाले किसी बड़े हादसे को हाट सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे हो जाते हैं हादसे?
  • दरअसल, जब गैस सिलेंडर से गैस लीक होती है या गैस सिलेंडर में आग लग जाती है आदि। ऐसे में कई बार कई हादसे इसलिए हो जाते हैं क्योंकि लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें किस परिस्थिति में क्या करना है और क्या नहीं करना है। इसलिए ये जानकारी होना जरूरी है ताकि, किसी खतरे को टाला जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे टाल सकते हैं किसी बड़े हादसे को
  • अगर कोई गैस सिलेंडर लीक हो रहा है या उसमें से गंध आ रही है, तो आपको माचिस, मोमबत्ती नहीं जलानी चाहिए। साथ ही आपको इलेक्ट्रिक स्विच भी ऑन नहीं करना चाहिए
  • घर के खिड़की दरवाजे खोल दें और सिलेंडर को घर से बाहर किसी खुली जगह में रख दें

4 of 5
गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर सिलेंडर में आग लग जाता है तो सबसे पहले खुद को अपने लोगों को उस जगह से बाहर निकालें
  • तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल करें, इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सकते हैं और अगर आपके पास आग बुझाने का यंत्र है तो उससे आग बुझाने की कोशिश करें
  • सिलेंडर पर जूट के बोरों को गीला करके डालने से भी सिलेंडर की आग को रोका जा सकता है आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का हमेशा रखें ध्यान:-
  • अपने गैस सिलेंडर को हमेशा चेक करते रहिए कि कहीं उसमें से गैस लीक तो नहीं हो रही है
  • जब भी गैस चूल्हे का इस्तेमाल कर लें, तो गैस चूल्हे को ऊपर से और रेग्युलेटर से भी गैस बंद जरूर करें
  • समय-समय पर गैस का पाइप बदलते रहें

...............................................................................................................
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख या अमर उजाला इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है और न ही उत्तरदायी है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर आप विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें