फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगले महीने किस तारीख को जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानें क्या है अपडेट

Fri, 17 Oct 2025 03:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21st Installment: किसानों के लिए चल रही पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती हैं और मौजूदा समय में चला भी रही है। जो लोग इन योजनाओं के लिए पात्र हैं वे इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित भी हो रहे हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो राज्य से लेकर भारत सरकार तक ने आपके लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan 21st Installment: किन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त? यहां चेक करें लिस्ट कहीं आपका नाम तो नहीं

पर एक ऐसी योजना है जो काफी चर्चा में रहती है और उसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना से जो भी किसान जुड़ते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद (2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है) दी जाती है। इस पैसे को सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इसी क्रम में इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
20 किस्त जारी हो चुकी हैं
  • पीएम किसान योजना के जरिए अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। 2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त जारी हुई थी जिसे हर बार की तर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था। लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ मिला जिसमें 2-2 हजार रुपये किसानों को दिए गए।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
अब बारी 21वीं किस्त की है
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में तो फिर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। हालांकि, इसके बाद 20वीं किस्त जारी होने में थोडा अधिक समय लगा पर अधिकतर किस्तें चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • अब अगर अगस्त में 20वीं किस्त जारी हुई तो इस हिसाब से 21वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय नवंबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकता है। हालांकि, तारीख के लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा जो दिवाली के बाद सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
इन 3 राज्यों को मिल चुकी है 21वीं किस्त
  • जहां एक तरफ योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है, तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 27 लाख किसानों को 21वीं किस्त का लाभ बीती 27 सितंबर को मिल चुका है। केंद्र सरकार ने इन तीन राज्यों के किसानों को इसलिए ये किस्त जल्दी दी, क्योंकि यहां बारिश, बाढ़ और भूस्खलन  से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें