फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? जानिए क्या है योजना में आवेदन का तरीका

Sun, 27 Jul 2025 11:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi: इस बार पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो यहां इसका तरीका जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Update: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही मौजूदा समय में कई अलग-अलग तरह की योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। वहीं, इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ भी मिल रहा है। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के जरिए सिर्फ किसानों को ही लाभ देने का प्रावधान है। 

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किन किसानों को इस बार मिलेगी 20वीं किस्त और कौन रहेंगे वंचित, पैसे आने से पहले यहां जानें

जो भी किसान इस पीएम किसान योजना के लिए पात्र होता है वो इस योजना में आवेदन करके सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। जैसे, इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसमें 2 हजार रुपये मिलने हैं। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है और आपको अगर इस योजना में आवेदन करना है तो आप कैसे कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : AdobeStock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
  • योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त कब जारी होगी? इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में किस्त जारी होने की तारीख का एलान कर दिया जाएगा। वैसे कहा जा रहा है कि 20वीं किस्त अगस्त में जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें किसान आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो जान लें सिर्फ पात्र किसान ही इस योजना से जुड़ सकते हैं
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होता है
  • आप चाहें तो योजना की आधिकारिक एप पर भी जा सकते हैं

4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको  'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपके सामने एक नया पेज आएगा
  • यहां पर आपको रूरल या अर्बन में किसी एक का चयन करना है
  • अब आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आपको अपना राज्य चुनना होता है
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है
  • अब जो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे भरें और सत्यापित करें
  • फिर आपको संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं और अब फॉर्म को सबमिट कर दें
  • इसके बाद आपका योजना में आवेदन हो जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें