फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपको भी है 20वीं किस्त का इंतजार? जानें कब हो सकती है जारी

Mon, 09 Jun 2025 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार होगा? तो आप यहां जान सकते हैं कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Release Date: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके अंदर सब्सिडी या अन्य तरह से मदद की जाती है। ठीक ऐसे ही कई योजनाओं के जरिए लाभार्थियों की आर्थिक मदद की जाती है और इस पैसे को सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। जैसे, किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है। आगे आप किस्त के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
अब तक जारी हो चुकी हैं 19 किस्त
  • पीएम किसान योजना के अतंर्गत साल में तीन किस्त दी जाती हैं और ये सभी किस्त बराबर यानी 2-2 हजार रुपये की होती हैं। योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थियों को कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुका है। बीती 24 फरवरी को ही 19वीं किस्त किसानों को दी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Freepik
अब इंतजार है 20वीं किस्त का
  • जहां एक तरह योजना के लाभार्थियों को अब तक 19 किस्त मिल चुकी हैं तो वहीं अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। पहले तो ये जान लें कि अभी आधिकारिक तौर पर किस्त कब जारी होगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में ही जारी हो सकती है। इसे समझने के लिए आपको योजना का पूरा नियम और गणित समझना होगा।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों जून में ही आ सकती है 20वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत जितनी भी किस्त अब तक जारी हुई हैं वे सभी चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हुई है। आप इसे ऐसे समझिए कि जून 2024 में 17वीं किस्त जारी हुई थी जिसमें किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई। इसके चार महीने के अंतराल पर अक्तूबर 2024 में 18वीं किस्त जारी हुई और इसमें भी किस्त के 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद फिर से चार महीने के अंतराल पर फरवरी 2025 में 19वीं किस्त जारी की गई और इसमें भी हर बार की तरह 2 हजार रुपये की किस्त जारी की गई। इस हिसाब से अगले चार महीने के अंतराल पर यानी इसी महीने जून 2025 में माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जारी हो सकती है। आने वाले दिनों में सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की घोषणा की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें