फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 20वीं किस्त, तुरंत करा लें ये जरूरी काम वरना नहीं मिलेगा लाभ

Sun, 22 Jun 2025 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर किस्त में किसानों के खाते में कुल 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। केंद्र सरकार ने अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं देशभर के करोड़ों किसान अब 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी राहत है। भारत सराकार इस योजना के जरिए देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस आर्थिक सहायता को सालाना 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। केंद्र सरकार अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं देशभर के करोड़ों किसान अब 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त इसी जून महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने किस्त जारी करने की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द कुछ जरूरी काम निपटा लेने चाहिए। अगर आप ये जरूरी काम नहीं करते हैं तो आपको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके खाते में अगली 20वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

4 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
वहीं जिन किसानों ने अब तक भूसत्यापन नहीं कराया है उनकी भी अगली किस्त अटक सकती है। लाभ पाने के लिए आपको यह काम भी जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने बैंक अकाउंट से आधार भी लिंक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : AdobeStock
वे किसान जिन्होंने अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है उनको भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप 20वीं किस्त का लाभ बिना रुकावट अपने खाते में पाना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द ये जरूरी काम करा लेने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें