फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 20वीं किस्त, क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं स्कीम का लाभ?

Sun, 23 Mar 2025 12:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त कब तक जारी कर सकती है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको इसी बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Freepik
देश में गरीब किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इनमें से एक स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह सहायता राशि हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजी जाती है। प्रत्येक किस्त की राशि 2 हजार रुपये होती है, जो डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। हाल ही में, 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Freepik
19वीं किस्त को जारी हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है। इस कारण कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त कब तक जारी कर सकती है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको इसी बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार इस योजना की 20वीं किस्त आने वाले जून महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसे जारी करने को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक एलान नहीं किया है।

Ayushman Bharat Yojana: परिवार में क्या सभी सदस्य बनवा सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड? जानिए क्या कहता है नियम

4 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Freepik
देशभर में कई किसान ऐसे भी हैं, जो यह जानना चाहते हैं कि क्या एक परिवार में पति और पत्नी, दोनों एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अनुसार, एक परिवार में पति और पत्नी, दोनों एक साथ इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते। पूरे परिवार में केवल एक ही सदस्य को इसका लाभ मिलता है, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। अगर किसान पति और पत्नी दोनों इस योजना में आवेदन करते हैं, तो उनमें से किसी एक का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें