फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: परिवार में क्या सभी सदस्य बनवा सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड? जानिए क्या कहता है नियम

Sun, 23 Mar 2025 10:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना को लेकर अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या एक परिवार के सभी सदस्य इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
परिवार में क्या सभी सदस्य बनवा सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लाखों लोग इस स्कीम में आवेदन करके अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवा रहे हैं। 

देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर इन लोगों की सारी जमा पूंजी इलाज में ही खर्च हो जाती थी। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया। इस योजना का लाभ लेकर आप बीमारी के समय अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान पैनल में शामिल सरकारी या निजी अस्पतालों में करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
परिवार में क्या सभी सदस्य बनवा सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना को लेकर अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या एक परिवार के सभी सदस्य इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार में क्या सभी सदस्य बनवा सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : Freepik
एक परिवार में कितने सदस्य आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं? इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही किसी प्रकार की कोई लिमिट तय की गई है।  

4 of 5
परिवार में क्या सभी सदस्य बनवा सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : Freepik
वे लोग जो पात्र हैं वह अपना आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं या नहीं? इस बारे में आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार में क्या सभी सदस्य बनवा सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : Freepik
जनसेवा केंद्र पर एजेंट दस्तावेजों की जांच करके आपको इस बारे में बता देगा कि आप इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं या नहीं? इस दौरान एजेंट को आईडी प्रूफ, (आईडी प्रूफ में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड दे सकते हैं ) राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज दिखाने होंगे।

PM Kisan Yojana: कब तक किसानों के खाते में आ सकती है 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें