फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किन्हें मिलेगी 20वीं किस्त और किन्हें नहीं? किसान यहां जानें

Sat, 17 May 2025 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ka Labh Kise Milta Hai: पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को ही किस्त का लाभ मिलता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त के लिए कौन से किसान पात्र हैं? - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई सारी ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। इन सरकारी योजनाओं में सब्सिडी के अलावा कई तरह के अन्य लाभ दिए जाते हैं। इसी तरह कई योजनाओं में लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: सरकार कब बता सकती है 20वीं किस्त जारी होने की तारीख? यहां जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है और वो भी वे किसान जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है, लेकिन क्या आप जानते हैं किन किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा और किन्हें नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
20वीं किस्त के लिए कौन से किसान पात्र हैं? - फोटो : AdobeStock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
  • इस योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं और 19वीं किस्त या इससे पहले भी जारी हुई किस्त चार महीने के अंतराल पर ही जारी हुई। इसी हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
20वीं किस्त के लिए कौन से किसान पात्र हैं? - फोटो : AdobeStock
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त और किन्हें नहीं?

नंबर 1
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों को किस्त मिलेगी जो इस योजना के लिए पात्र हैं। जबकि, जो किसान इस योजना के लिए अपात्र हैं उन्हें लाभ नहीं मिलता है। अगर कोई अपात्र किसान गलत तरीके से योजना से जुड़ भी जाता है, तो जांच कर ऐसे किसानों के आवेदन रद्द किए जाते हैं।

4 of 5
20वीं किस्त के लिए कौन से किसान पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • जो किसान योजना के तहत ई-केवाईसी करवा लेते हैं उन्हें किस्त का लाभ दिया जाता है, लेकिन जो किसान इस काम को तय समय तक नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटकना तय है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से, योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या एप से इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
20वीं किस्त के लिए कौन से किसान पात्र हैं? - फोटो : Freepik
नंबर 3
  • उन किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा जो किसान भू-सत्यापन का काम पूरा करवा लेंगे। जबकि, जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटक सकती है। इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसलिए इस काम को करवाने वालों को ही किस्त का लाभ मिलता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें