PM Kisan Yojana 20th Installment Date: केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे खेती और किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकें।
इस योजना के तहत सरकार हर साल गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की अब तक 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है।