PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: देश में कृषि क्षेत्र से जुड़े किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल 2 हजार रुपये की 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। केंद्र सरकार इस योजना के जरिए देश के छोटे और सीमांत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, खेती की लागत में सहारा देने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने में मदद कर रही है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत में करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं।