फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किस महीने जारी हो सकती है 20वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं

Thu, 17 Apr 2025 09:25 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 20th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana 20th Installment Date: देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण योगदान है। करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, आजादी के बाद से किसानों की आय में सुधार करने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारों ने अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं की शुरुआत की है। इसी कड़ी में साल 2019 में केंद्र सरकार ने एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Freepik
भारत सरकार द्वारा अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देशभर में करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का इंतजार हैं। वह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 20वीं किस्त के पैसे उनके खाते में भेज सकती है?
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Freepik

कब तक आ सकती है 20वीं किस्त?

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त अगले जून महीने में जारी की जा सकती है।
  • हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Freepik

किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?

  • देश में कई किसान ऐसे हैं, जो गलत ढंग से इस स्कीम का लाभ ले रहे थे।
  • इस कारण सरकार ने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
  • वे किसान जिन्होंने इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है उनके खाते में 20वीं किस्त नहीं आएगाी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment Date - फोटो : Freepik
  • वहीं जिन किसानों ने योजना में इन दोनों जरूरी कार्यों को करा रखा है उनको अगली किस्त का लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय जिन किसानों ने गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें