PM Kisan Yojana e-KYC: भारत सरकार हर साल कई नई योजनाओं को देश के समक्ष लाती है और कई पुरानी योजनाओं में बदलाव करके उन्हें भी बेहतर करने का काम करती है। मौजूदा समय में देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही है। बात अगर किसानों की करें तो इनके लिए सबसे ज्यादा चर्चा में जो योजना है, वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना से जुड़ने पर पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, अब 11 किस्त के बाद 12वीं किस्त का सभी को इंतजार है। लेकिन सवाल ये है कि जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, क्या उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे आएंगे या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...