फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात जाननी जरूरी है: क्या आप भी चलाते हैं कार में तेज आवाज में गाने? तो पहले जान लें नियम

Tue, 03 Dec 2024 08:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं तो आपको सड़क एवं यातायात के नियम पता होना जरूरी हो जाता है। वरना आपकी एक गलती के कारण आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
कार में तेज गाने बजाने पर क्या चालान कटता है? - फोटो : Amar Ujala
Traffic Challan Rules in Hindi: हमें जब एक जगह से दूसरे स्थान पर जाना होता है तो हमें इसके लिए वाहन की जरूरत होती है। ऐसे में कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करता है तो कोई अपनी गाड़ी से। इसलिए यहां पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि हम जब भी दोपहिया से लेकर चार पहिया या किसी अन्य वाहन से यात्रा करते हैं, तो हमें कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो सड़क एवं यातायात नियमों के तहत हमारा चालान कट सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका चालान न कटे तो आपके लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी हो जाता है। इन सबके बीच ये भी देखने में आता है कि कई लोग अपनी गाड़ी में तेज आवाज में गाने बजाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ट्रैफिक नियमों को जान लें। तो चलिए जानते हैं कि क्या गाड़ी में तेज आवाज में गाने बजाने पर आपका चालान कट सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कार में तेज गाने बजाने पर क्या चालान कटता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या कहता है नियम?
  • अगर आप भी अपनी गाड़ी में तेज आवाज में गाने चलाते हैं तो आपका चालान कट सकता है। जी हां, इसको लेकर नियम है जिसका पालन न करने वालों का चालान हो सकता है। हालांकि, सीधे तौर पर तेज आवाज में गाने चलाने को लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस आपका चालान कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कार में तेज गाने बजाने पर क्या चालान कटता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि तेज आवाज में गाने चलाने पर इसलिए चालान कट सकता है क्योंकि म्यूजिक से ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है, जिसके कारण दुर्घटना भी हो सकती है। इसके अलावा जो बाकी लोग सड़क पर चल रहे होते हैं या ड्राइविंग कर रहे होते हैं उन्हें भी इससे परेशानी हो सकती है।

4 of 5
कार में तेज गाने बजाने पर क्या चालान कटता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
  • अब अगर आप सोच रहे हैं कि गाड़ी में गाने सुनें या नहीं, तो इसका जवाब है बिलकुल सुन सकते हैं। बस आपको कम आवाज में यानी एक संतुलित आवाज में गाने चलाने होते हैं। भूलकर भी तेज म्यूजिक न चलाएं, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार में तेज गाने बजाने पर क्या चालान कटता है? - फोटो : Freepik
  • गाड़ी में तेज गाने बजाने से बचना चाहिए। साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए कि आप गाड़ी चलाते समय कान में लीड नहीं लगा सकते और स्पीकर पर भी किसी से कॉल पर बात नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी का चालान न कटे तो आपको सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें