PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। दरअसल, केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस योजना के जरिए हर साल किसानों को 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
योजना के जो पैसे हैं उन्हें सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको आने वाली 19वीं किस्त का लाभ मिल सकता है, लेकिन चर्चा इस बात की भी तेज है कि क्या 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी होगी या नहीं? ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 19वीं किस्त कब आएगी।
अगली स्लाइडस् में किसान इस बारे में जान सकते हैं...