फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे के बाद पीएम मोदी जारी करेंगे 19वीं किस्त, जानें क्या आपको मिलेगा लाभ

Thu, 20 Feb 2025 10:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 19 Kist Kab Aayegi : आप भी अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके खाते में 24 फरवरी को 19वीं किस्त भेजी जाएगी। ऐसे में आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? ये आप यहां चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को 19वीं किस्त मिलेगी? - फोटो : PTI
19th Kist Release will 24 Feb PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है ताकि, उन्हें खेती में मदद हो सके।

इसके लिए योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में हर साल 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में अब अगली बारी 19वीं किस्त की है जो कि 24 फरवरी को जारी होगी। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों को 19वीं किस्त मिलेगी? - फोटो : X/@BJP4India
  • दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर जाएंगे और यहां से वे 19वीं किस्त जारी करेंगे। डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त भेजी जाएगी। यहां पर पीएम मोदी लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों को 19वीं किस्त मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
ये काम जरूरी हैं:-
  • जिन किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा उनको तीन काम करवाने जरूरी है जिसमें पहला काम है ई-केवाईसी। अगर आपने ये काम करवाया है तो आपको लाभ मिल सकता है
  • दूसरा काम है भू-सत्यपान का जिसमें किसान की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। ई-केवाईसी के साथ आपको ये काम भी करवाना होता है
  • तीसरा काम है आधार लिंकिंग का जिसमें अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना जरूरी होता है

4 of 5
किन किसानों को 19वीं किस्त मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
किन्हें मिलेगी किस्त? ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1
 
  • आप अगर ये जानना चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आप स्टेटस चेक करके ये जान सकते हैं
  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन थोड़ा नीचे आने पर आपको 'Know Your Status' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों को 19वीं किस्त मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • ऐसे में अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
  • अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं याद है तो आपको 'Know your registration no.' पर क्लिक करना होता है और यहां से आप ये नंबर जान सकते हैं
  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिस आपको यहां पर दर्ज करना होता है
  • अब आपको 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करना होता है जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें