PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसानों को खेती-किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी उनमें से एक है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है।