फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन किसानों के खाते में भेजेगी 19वीं किस्त, ऐसे करें स्कीम में ई-केवाईसी

Sun, 09 Feb 2025 12:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

18वीं किस्त को जारी हुए चार महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, ऐसे में देश भर के करोड़ों किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस कारण देश में करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि है। आजादी के बाद से सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में साल 2019 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। 5 अक्तूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त को जारी हुए चार महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, ऐसे में देशभर के करोड़ों किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
किसानों का 19वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। सरकार 24 फरवरी 2025 को इस योजना की 19वीं किस्त जारी करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe stock
वे किसान जिन्होंने अब तक योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में अपनी केवाईसी करवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

PM Kisan: 24 फरवरी को जारी होगी 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया

  • ई-केवाईसी करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे केवाईसी विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी। इस प्रक्रिया में आपको किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें