फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएगी 24 फरवरी को जारी होनी वाली 19वीं किस्त? ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची

Tue, 11 Feb 2025 10:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना को भारत सरकार चलाती है।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त का लाभ किसानों को कब मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist Release Date: राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के अंतर्गत गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का प्रावधान होता है। अगर आप भी ऐसी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, केंद्र सरकार एक योजना किसानों के लिए चलाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।



इस योजना के अंतर्गत अब अगली किस्त 19वीं जारी होनी है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपको इस किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो आप लाभार्थी सूची चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करने का तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त का लाभ किसानों को कब मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कितना मिलता है लाभ?
  • पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार उन किसानों के लिए चलाती है जो जरूरमंद होते हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। इन किसानों को इस योजना से जोड़कर इनके खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त का लाभ किसानों को कब मिलता है? - फोटो : ANI
कब जारी होगी 19वीं किस्त?
  • अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 19वीं किस्त की है जिसके लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी। उनके मुताबिक, 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के भालपुर जाने का कार्यक्रम संभावित तय है। यहां से वे पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे और साथ ही किसानों से संवाद भी करेंगे।

4 of 5
19वीं किस्त का लाभ किसानों को कब मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आपको मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ?

अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो इसके लिए आप लाभार्थी सूची चेक कर सकते हैं। यहां पर आप जान सकते हैं कि क्या आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं...
  • इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको 'Beneficiary List' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त का लाभ किसानों को कब मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं
  • पहले अपना राज्य, जिला और उप-जिला चुन लें
  • इसके बाद आपको अपने ब्लॉक और गांव का चयन करना है
  • आखिर में 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करें और आप अपना स्टेटस देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें