फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 17वीं किस्त

Tue, 18 Jun 2024 05:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana 17th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर दी है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में कुल 20 हजार करोड़ रुपये की राशि को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने के बाद शाम 7 बजे के करीब पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी उसके बाद से देशभर के करोड़ों किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment - फोटो : Istock

ऐसे पता करें आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं 

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं तो आप इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद आपके मोबाइल फोन पर मैसेज आया होगा। 



Marriage: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम की पात्रता
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment - फोटो : Freepik

मिनी स्टेटमेंट

अगर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज नहीं आया है। इस स्थिति में आपको अपने नजदीकी एटीएम में विजिट करना है। आप एटीएम मशीन से मिनी स्टेटमेंट निकालकर इस बारे में पता कर सकते हैं कि खाते में 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं। 

Electricity Saving Tips: गर्मी में एसी चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस जान लें ये तरीके

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment - फोटो : Freepik

पासबुक एंट्री

आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए आपको अपने बैंक में जाकर पासबुक एंट्री करवानी होगी। पासबुक एंट्री कराकर आप पता कर सकते हैं कि 17वीं किस्त के पैसे आएं हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment - फोटो : Freepik
अगर आपको लगता है कि आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट 
https://www.pmkisan.gov.in/Contacts.aspx पर विजिट करके अपनी समस्या को लेकर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें