फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान तुरंत चेक कर लें अपना स्टेटस, पता चल जाएगा 13वीं किस्त मिलेगी या नहीं

Sat, 24 Dec 2022 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए कई तरह की योजनाओं को सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इन योजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, आवास, पेंशन और बीमा जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। सिर्फ इतना ही नहीं केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर किसानों की आय बढ़ाने कि लिए भी योजनाएं चला रही हैं जैसे- केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, 12 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर किसान पता करना चाहते हैं कि उनको 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए उन्हें अपना स्टेटस चेक करना होगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अपनी किस्त के लिए अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको स्क्रीन पर दिए हुए 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या 10 अंकों का अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां भरना है

4 of 5
पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे यहां पर दर्ज कर दें और सबमिट पर क्लिक कर दें
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेटस नजर आ जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • यहां पर आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग का स्टेटस देखना है
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त मिल सकती है, लेकिन अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें