PM Kisan Yojana 12th Installment Release Date Update: देश में किसानों की आर्थिक स्थति में सुधार और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में साल 2018 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में केंद्र सरकार ने कुल 11 किस्त के पैसे भेज चुकी है। वहीं जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में भेजे जा सकते हैं। ऐसे में कई किसान 11वीं किस्त मिलने के बाद 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार किसी भी दिन 12वीं किस्त के पैसे किसान के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कब तक सरकार 12वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में भेज सकती है -