PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment: नई दिल्ली में 17 अक्तूबर के दिन आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त को जारी किया था। इस दौरान कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमर, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद थे। गौरतलब बात है कि भूलेख सत्यापनों के कारण 12वीं किस्त को जारी करने में कुछ दिनों की देरी हुई थी। 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए कई दिन बीत चुके हैं। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में कई किसान जिनके खाते में किस्त के पैसे क्रेडिट नहीं हुए हैं। वो काफी परेशान दिख रहे हैं। अगर आपके खाते में भी 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने पर आपके किस्त के पैसे खाते में ट्रांसफर हो सकते हैं। आइए जानते हैं -