फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर नहीं किया इन गलतियों को ठीक, तो अटक सकते हैं 2 हजार रुपये, जानें तरीका

Wed, 03 Aug 2022 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment: इन कारणों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana 12th Installment: केंद्र सरकार द्वारा देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है। इनमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं, जिनमें से एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आते हैं। वहीं, सभी के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य था, जिसकी आखिरी तारीख भी निकल चुकी है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनके कारण आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये गलतियां क्या हैं और आप इन्हें कैसे सुधार सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment: इन कारणों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण:-
  • बैंक खाते पर और आधार पर नाम की स्पेलिंग अलग-अलग हो
  • आधार नंबर सही न हो
  • बैंक खाता संख्या सही न हो
  • जेंडर सही नहीं होने पर आदि।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment: इन कारणों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
ऐसे दूर कर सकते हैं परेशानियां:-

स्टेप 1
  • आप अपनी दिक्कतों को पीएम किसान पोर्टल के जरिए दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक लिंक https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है। फिर 'फॉर्मर कॉर्नर' पर जाकर नीचे 'हेल्प डेस्क' वाले विकल्प को चुनना है।

4 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment: इन कारणों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आपको किसी समस्या के बारे में बताना है, तो 'रजिस्टर क्वैरी' पर क्लिक करें और फिर अपना आधार नंबर या बैंक खाता संख्या या फिर मोबाइल नंबर भरकर 'गेट डिटेल्स' पर क्लिक करें।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment: इन कारणों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपके सामने कई सारे कारण दिए होंगे जैसे- खाता संख्या सही न हो, जेंडर सही न हो आदि। इनमें से अपनी समस्या को आपको चुन लेना है। फिर बॉक्स में अपनी समस्या के बारे में लिखें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana 12th Installment: इन कारणों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आप 'Know the Query Status' पर क्लिक करके और फिर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता संख्या डालकर अपनी शिकायत का स्टेटस देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें