PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। देशभर के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि, अगर आपने योजना से जुड़े कुछ जरूरी नियम पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है।
दरअसल, सरकार समय-समय पर लाभार्थियों का रिकॉर्ड जांचती है और नियमों का पालन नहीं करने वालों की किस्त रोक देती है। ऐसे में अगर किसी किसान भाई की कोई भी जानकारी अधूरी रहती है या कोई नियम व शर्त पूरी नहीं होती है तो सरकार उनकी 24वीं किस्त रोक सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन कारणों से आपकी किस्त रुक सकती है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए।