फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त के बाद अब कब आएगी 25वीं किस्त? यहां जानें अगले किस्त की तारीख

Sun, 01 Nov 2026 09:08 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Kisan 25th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के बाद अब किसान अगली यानी 25वीं किस्त की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • बता दें कि पिछली किस्त यानी 24वीं किस्त 30 अक्तूबर को पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले से 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2000 रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान 25वीं किस्त की तारीख - फोटो : Amar Ujala
देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ये पैसा हर चार महीने पर तीन बराबर किस्तों में किसानों के खाते में सीधे भेजा जाता है।

हाल ही में इस योजना की 24वीं किस्त सफलतापूर्वक जारी कर दी गई है, जिसके बाद से देश भर के अन्नदाताओं के मन में यह उत्सुकता शुरू हो गई है कि अब अगली यानी 25वीं किस्त उनके बैंक खातों में कब तक भेजी जाएगी। सरकार के तय नियमों और पिछले भुगतानों के चक्र को देखते हुए किसानों को अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि अगली किस्त किस महीने तक आ सकती है और इसके लिए क्या तैयारियां जरूरी हैं, तो आइए इस लेख में इसकी पूरी जानकारी जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अगली किस्त कब आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में पैसे भेजे जाते हैं।
  • इस हिसाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि योजना की अगली यानी 25वीं किस्त फरवरी 2027 में आने की पूरी संभावना है। हालांकि अभी तक इस आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
फरवरी 2027 में क्यों आएगी किस्त?
  • चूंकि 24वीं किस्त तय समय पर अक्टूबर और नवंबर के दौरान जारी की जा चुकी है, इसलिए चार महीने का अगला चक्र फरवरी 2027 में पूरा होता है।
  • यही वजह है कि सरकार इस महीने तक अगली राशि ट्रांसफर कर सकती है।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पात्रता के लिए क्या जरूरी है?
  • फरवरी 2027 में आने वाली इस अगली किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता आधार से जुड़ा हो।
  • इसके साथ ही पोर्टल पर ई-केवाईसी और लैंड सिडिंग की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan 25 kist farmer - फोटो : Adobe Stock
किसानों को क्या करना चाहिए?
  • अगर किसानों को अपनी आगामी किस्त समय पर चाहिए, तो वे समय रहते अपनी भूमि का सत्यापन और सभी दस्तावेज अपडेट करा लें।
  • इससे भविष्य में किसी भी तकनीकी रुकावट से आसानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें