फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अभी भी नहीं आई है 13वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम, खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे

Sun, 26 Mar 2023 10:35 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार ने 27 फरवरी, 2023 के दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी से देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। हालांकि, किस्त जारी होने के बाद देश के कई किसानों के खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए लगभग एक महीने बीत चुके हैं। इसके बाद भी लाखों किसानों को 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। अगर आपके खाते में भी 13वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से खाते में 13वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। इसके अलावा आपको उन जरूरी कार्यों के बारे में भी बताएंगे, जिन्हें आपको जल्द से जल्द कराना चाहिए, ताकि खाते में 13वी किस्त के पैसे आ सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
13वीं किस्त के पैसे खाते में ट्रांसफर न होने की सबसे बड़ी वजह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी न कराना है। योजना में ई-केवाईसी न कराने पर सरकार असली किसानों की पहचान नहीं कर पाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी करने के बाद सरकार ने योजना में ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया था। 

AC: खरीदने जा रहे हैं नया एसी, तो जान लीजिए 3 स्टार और 5 स्टार AC में अंतर

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपने भी योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको तुरंत पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके योजना में ई-केवाईसी करानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
सरकार की ओर से अधिकारियों ने इस बारे में कई बार बताया है कि ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग और दूसरे जरूरी वेरिफिकेशन कराने पर भारत सरकार किसानों के खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर कर देगी। अधिक जानकारी के लिए आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के टोल फ्री नंबर 1800-115-5266 या 155261, 011-24300606, 23382401, 23381092 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें