Google Alert: आज के समय में पहले की तरह कामों को करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। उदाहरण के लिए पहले बैंक में पैसे निकालने के लिए लाइन में लगना पड़ता था और काफी समय लगता था। पर अब ये सब बदल गया है और अब आप जब चाहें एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इसी तरह अगर यूं कहा जाए कि आज का दौर इंटरनेट का है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि अगर आपके पास इंटरनेट है तो आप जो चाहें वो चीज सर्च कर सकते हैं आदि। गूगल आज के समय में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर नौकरी करने वाले लोगों तक की जरूरत है। इन सबके बीच शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें हमें गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक की हवा खानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...