फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 16वीं किस्त जारी होने से पहले कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या, जानें वजह

Sat, 30 Dec 2023 12:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या? - फोटो : istock
16th Installment of PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को इस योजना से मिलता है। इसी कड़ी में 15 किस्त जारी होने के बाद अब 16वीं किस्त जारी होनी है, जो लगभग फरवरी-मार्च में जारी हो सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि इस किस्त के जारी होने से पहले कई लाभार्थियों के नाम कम हो सकते हैं? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे के कारण क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या? - फोटो : istock
  • दरअसल, पहले भी जो किस्तें जारी हुई हैं, उनमें भी इसी तरह की चीजें नजर आईं। जहां पर कुछ न कुछ कारणों से लाभार्थियों की संख्या घटी। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनके बारे में आप यहां जानेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या? - फोटो : istock
ये हैं कारण, जिनकी वजह से आ सकती है लाभार्थियों की संख्या में कमी:-
  • कई ऐसे किसान हैं, जो अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से इस योजना में आवेदन कर देते हैं या गलत ढंग से लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने सख्त रूख अपनाते हुए ऐसे किसानों के आवेदन रद्द कर दिए। ऐसे किसानों को सरकार की तरफ से नोटिस भी जारी किए जाते हैं। ऐसा ही आगे भी नजर आ सकता है।

4 of 6
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या? - फोटो : istock
  • लाभार्थियों की संख्या में कमी होने का एक कारण ये भी है कि किसानों का भू-सत्यापन न करवाना। सरकार की तरफ से ये नियम पहले ही तय है कि योजना से जुडे़ किसानों को ये करवाना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या? - फोटो : istock
  • वहीं, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनका नाम भी लाभार्थी सूची से बाहर किया जाता है और ये 16वीं किस्त के दौरान देखा जा सकता है। इसलिए आप अगर पात्र हैं और चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची से बाहर न हो, तो ई-केवाईसी करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन कारणों से कम हो सकती है लाभार्थियों की संख्या? - फोटो : istock
  • अगर आपने भी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं
  • इसके अलावा अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है
  • साथ ही नजदीकी बैंक जाकर भी इस काम को करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें