PM Kisan Yojna: किसानों की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी इन्हीं योजनाओं में शामिल है। इस योजना के तहत किसानों को 16 किस्तें मिल चुकी हैं। अब केंद्र सरकार 17वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जून के आखिरी तक या जुलाई की शुरुआत में मिल सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पीएम किसान योजना की अगली किस्त आने में देरी की वजह लोकसभा चुनाव बताया जा रहा है।
हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कई किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करते समय किसानों से छोटी-बड़ी गलतियां हो जाती हैं। इसकी वजह से उनके खाते में पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की राशि नहीं आती है। ऐसे में किसानों को इस योजना की 17वीं किस्त जारी होने से पहले अपने आवेदन की स्थिति को जरूर जांच चेनी चाहिए। अगर आवेदन में किसी तरह की गलती दिखती है, तो तुरंत सही कर लें।