Kisan Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें विधवा, बुजुर्ग, शिक्षा, राशन, बिजली आदि कई योजनाएं शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों के लिए और अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जाता है। ठीक ऐसे ही किसानों के हित में भी सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिनमें आर्थिक मदद तक दी जाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में इस पैसे को सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। वहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपको अगली किस्त का लाभ मिले, तो आपके लिए जरूरी है कि आप एक काम जरूर कर लें। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको करना क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...