फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कल जारी होगी 16वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Tue, 27 Feb 2024 12:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार कल 28 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी करेगी। बीते साल 15 नवंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी झारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। किसानों का यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में कल 16वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर होंगे। इस दौरान किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि सरकार डीबीटी के माध्यम से भेजेगी। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन किसानों के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
देश में ऐसे कई किसान हैं, जो गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है। इस कारण योजना में सरकार ने ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको जल्द से जल्द इस जरूरी कार्य को पूरा करा लेना चाहिए। अगर आप योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं। ऐसे में आपके खाते में 16वीं किस्त नहीं आएगी। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके खाते में भी 16वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। अगर आप 16वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर अपने भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उन्हें भी अगली आने वाली 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको अपनी इस गलती को ठीक करा लेना चाहिए। 

MF SIP: 4 हजार रुपये निवेश करके अपनी बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 20.2 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें