PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process: देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
PM Kisan Yojana Benefits
इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता भारत सरकार तीन किस्त के रूप में जारी करती है। तीनों किस्त के पैसे भारत सरकार हर चार महीने के अंतराल में किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। देश भर में कई किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन करके 13वीं किस्त का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं -