फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जानें क्या आपको भी लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे? घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें चेक

Fri, 17 Jun 2022 10:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे 11वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन करती है। इस योजना का उद्धेश्य देश के गरीब और जरूरतमंद किसानों को आर्थिक मदद देनी है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त में सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। 31 मई को इस योजना की 11वीं किस्त जारी की गई। लेकिन देखने में आ रहा है कि काफी संख्या में लोग ऐसे भी हैं, जो पात्र न होते हुए भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा अब ऐसे किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, ताकि वो लिए हुए लाभ को वापस दें। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि क्या आपको ये पैसे लौटाने पड़ेंगे या नहीं? तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं, जिससे आप घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे 11वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
क्यों ले रही है सरकार रिफंड?
  • दरअसल, कई लोगों ने पात्र न होते हुए भी गलत तरीके से पीएम किसान योजना के लिए आवेदन किया, और अब किस्त का लाभ भी ले रहे हैं। लेकिन अब सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसलिए आप चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं कि आपको पैसे वापस करने हैं या नहीं। हालांकि, पीएम किसान पोर्टल के अलावा अगर सरकार के मुताबिक आप पात्र नहीं हैं, तो आपको नोटिस जारी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे 11वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आप जानना चाहते हैं कि कहीं आपको तो पीएम किसान योजना के पैसे नहीं लौटाने पड़ेंगे, तो इसके लिए आपको अपना नाम चेक करना है। ऐसे में सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।

4 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे 11वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें से आपको 'रिफंड ऑनलाइन' वाले ऑप्शन को चुनना है। फिर यहां पर नजर आ रहे दो विकल्पों में से पैसे रिफंड वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे 11वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके 'गेट डेटा' पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana: किन किसानों को लौटाने पड़ेंगे 11वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद अगर स्क्रीन पर आपको 'You are not eligible for any refund amount' का मैसेज नजर आता है, तो इसका मतलब है कि आप सही हैं और आपको कोई पैसा वापस नहीं करना है। लेकिन अगर आपकी स्क्रीन पर रिफंड का अमाउंट शो करेगा, तो यानी आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिला मिला पैसा वापस करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें