PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन करती है। इस योजना का उद्धेश्य देश के गरीब और जरूरतमंद किसानों को आर्थिक मदद देनी है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त में सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। 31 मई को इस योजना की 11वीं किस्त जारी की गई। लेकिन देखने में आ रहा है कि काफी संख्या में लोग ऐसे भी हैं, जो पात्र न होते हुए भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा अब ऐसे किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, ताकि वो लिए हुए लाभ को वापस दें। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि क्या आपको ये पैसे लौटाने पड़ेंगे या नहीं? तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं, जिससे आप घर बैठे ही चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...