फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर नहीं करवाई e-KYC तो तुरंत करवा लें, वरना अटक सकती है 20वीं किस्त

Fri, 14 Mar 2025 02:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

e-KYC Process Of PM Kisan Yojana: जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उनके लिए तो वैसे कई काम करवाने जरूरी है, लेकिन ई-केवाईसी वाला काम सबसे ज्यादा जरूरी नजर आता है।
विज्ञापन
1 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi e-KYC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है। मौजूदा समय में करोड़ों किसान इस योजना से जुड़े हैं और इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त का लाभ ले रहे हैं। लाभार्थियों को सालाना कुल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन कर चुके हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें, क्योंकि अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी करवाने के ये हैं तरीके:-

नंबर 1
  • आप चाहें तो खुद ही पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी होती है। ये सुविधा मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है। आपको इसके लिए 'e-KYC' के ऑप्शि पर क्लिक करना है और फिर आप आधार नंबर के जरिए ये काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • अगर आपको ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं करनी है तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर से या राज्य सेवा केंद्र यानी एसएसके से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है।

4 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • अगर आप पीएम किसान योजना का मोबाइल एप इस्तेमाल करते हैं तो आप उससे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आप एप पर फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं। ये बेहद आसान तरीका है और इससे मिनटों में ई-केवाईसी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये काम भी करवा लें:-
  • ई-केवाईसी के अलावा आप भू-सत्यापन जरूर करवा लें
  • आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है जिसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें