फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिलेगी 24 फरवरी को जारी होने वाली 19वीं किस्त? मोबाइल पर ऐसे कर सकते हैं चेक

Wed, 29 Jan 2025 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budget 2025 PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। माना जा रहा है कि बजट-2025 में इस किस्त में इजाफा किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: केंद्र सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभ दिया जाता है और उन्हें हर साल 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। वहीं, इन 6 हजार रुपये को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।



योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त का लाभ किसानों को मिल चुका है और अब बारी 19वीं किस्त की है जिसकी तारीख सामने आ चुकी है। ऐसे में क्या आपको इस अगली किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं? आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं वे कौन किसान हैं जिन्हें 19वीं किस्त का लाभ मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे पता लगाएं कौन है पात्र?
  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत क्या आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-

स्टेप नंबर 1
  • आप भी अगर ये चेक करना चाहते हैं कि क्या आपको 19वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं तो आप ये चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है

4 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2 
  • आप देखेंगे तो आपको वेबसाइट पर कई ऑप्शन दिखेंगे
  • आपको यहां पर 'Know Your Status' वाले पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होता है
  • अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो आप '
  • Know your registration no.' पर क्लिक करके इसे पता कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
  • इसके बाद आपको यहां पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे आपको दर्ज करना है
  • अब जब आप यहां पर अपनी सारी जानकारी भर चुके हैं तो आपको यहां पर 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • फिर आप यहां पर जान सकते हैं कि आपका स्टेटस क्या है और आपको पता चल जाएगा कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें