फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 16वीं किस्त जारी होने से पहले जान लें आपको मिलेगा लाभ या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

Sun, 31 Dec 2023 09:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसे मिलेगी 16वीं किस्त किसे नहीं? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार जिस तरह से अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। ठीक वैसे ही किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जो जल्द आ सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं, तो आपको ये चेक कर लेना चाहिए कि आपको किस्त मिल पाएगी या नहीं और ये आप चेक कर सकते हैं स्टेटस चेक करके। तो चलिए जानते हैं ये कैसे चेक कर सकते हैं। आगे आप इसका तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसे मिलेगी 16वीं किस्त किसे नहीं? - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-

स्टेप 1
  • पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा
विज्ञापन

3 of 5
किसे मिलेगी 16वीं किस्त किसे नहीं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आप जैसे ही पोर्टल पर जाएंगे, तो आपके सामने कई ऑप्शन नजर आएंगे
  • आपको यहां पर 'Know Your Status' वाला ऑप्शन देखना है और उस पर क्लिक करना है
  • अब आपको योजना का अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है

4 of 5
किसे मिलेगी 16वीं किस्त किसे नहीं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दिखेगा
  • आपको इस कोड को बॉक्स में भरना है और फिर गेट ओटीपी पर क्लिक कर देना है और आए हुए ओटीपी को भरकर सब्मिट पर क्लिक करें
  • फिर आप देखेंगे कि आपके सामने आपका स्टेटस नजर आ रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसे मिलेगी 16वीं किस्त किसे नहीं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • स्टेटस में आपको ये चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा हुआ नजर आ रहा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
  • पर अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें