फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के पास आखिरी मौका! जल्द करा लें ये काम वरना अटक सकती है 13वीं किस्त

Sat, 21 Jan 2023 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
13वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम तुरंत करवा लेने चाहिए - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश का अन्नदाता यानी किसान जब दिन-रात खेतों में मेहनत करता है, तब कहीं जाकर आपकी और हमारी थाली में खाना पहुंच पाता है। किसानों को फसल उगाते समय कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसमें से एक आर्थिक समस्या भी है। इसलिए सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके जरिए किसानों की मदद की जा सके। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने बाद 2 हजार रुपये की किस्त मिलती है। ऐसे में किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। दूसरी तरफ इस बार 13वीं किस्त आने वाली है, जिसका इंतजार योजना से जुड़े सभी किसानों को है। पर इससे पहले आपको कुछ काम करवा लेने हैं, वरना आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इन कामों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
13वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम तुरंत करवा लेने चाहिए - फोटो : istock
ये हैं वो काम:-

पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसे आप जल्द से जल्द करवा लें, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इसे करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
13वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम तुरंत करवा लेने चाहिए - फोटो : istock
दूसरा काम
  • आप अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि आपको पता चल सके कि कहीं आपके फॉर्म में, बैंक खाते की जानकारी में या किसी तरह की अन्य कोई गलती तो आपसे नहीं हुई है। अगर ऐसा है, तो आप इसमें सुधार करवा लें। वरना आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

4 of 5
13वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम तुरंत करवा लेने चाहिए - फोटो : istock
तीसरा काम
  • योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवानी है। अगर कोई इसे नहीं करवाता है, तो उसको मिलने वाला किस्त का लाभ अटक सकता है। इसलिए बिना देरी के ई-केवाईसी जल्द से जल्द करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
13वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम तुरंत करवा लेने चाहिए - फोटो : istock
  • ई-केवाईसी करवाना बेहद ही आसान है। आप चाहें तो पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर खुद ही ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें