फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेंगे हर साल 6,000 रुपये? जानिए नियम

Sat, 29 Nov 2025 10:26 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस योजना के जरिए सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सीधी वित्तीय सहायता देती है। इस आर्थिक मदद को हर साल 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। यह भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में चलाई जा रही एक शानदार योजना है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सीधी वित्तीय सहायता देती है। इस आर्थिक मदद को हर साल 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक स्तर पर मजबूत करके उनकी कृषि से जुड़ी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2 हजार रुपये की आर्थिक मदद को सीधे किसानों के खाते में ट्रांसपर किए जाते हैं। इसमें किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ती है। आज के समय पीएम किसान सम्मान निधि योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपनी एक बड़ी भूमिका निभा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 21 किस्तों को जारी कर चुकी है। 21वीं किस्त सरकार ने 19 नवंबर, 2025 को जारी की थी। कई लोगों के अक्सर पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवाल रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इन्हीं सवालों में एक सवाल यह है कि क्या वे किसान जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं? पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके नाम पर कृषि जमीन का होना जरूरी है। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आपके नाम पर कृषि भूमि नहीं है तो इस स्थिति में आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। इस कारण दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके नाम पर कृषि जमीन का होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए योजना में ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। वे किसान जिन्होंने अब तक इस स्कीम में ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें जल्द से जल्द यह जरूरी काम करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें