फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, जानिए नियम

Fri, 24 Nov 2023 12:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन्हीं में एक स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता किसानों के खाते में ट्रांसफर कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। 15वीं किस्त का लाभ पाने के बाद देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। अक्सर किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार के सभी सदस्य प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : Istock
अगर आपका भी यही सवाल है, तो यह खबर खास आपके लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही उठा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : Istock
अगर एक परिवार में एक से ज्यादा सदस्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करता है। ऐसे में उसके आवेदन को रद्द कर दिया जाता है। 

IRCTC: ओमकारेश्वर और उज्जैन घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : Istock
देशभर में कई किसान ऐसे हैं, जो गलत ढंग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे थे। इसे देखते हुए भारत सरकार ने इस योजना में भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility - फोटो : Istock
अब तक जिन किसानों ने योजना में इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है। उनको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 15वीं किस्त का लाभ पाने के लिए इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए।

Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर हो रही आपके साथ धांधली, तो यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें